दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गांव में जमकर हुआ पथराव, 14 से ज्यादा लोग घायल

 


Crime: मेरठ जनपद के गंगानगर में इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला शेखू गांव में सड़क से ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों से मारपीट के साथ ही पथराव किया गया। इसमें दोनों पक्षों के 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

इस दौरान एक कार में तोड़फोड़ कर दी गई। बाद में पुलिस ने हालात को संभाला। इस मामले में पुलिस की ओर से 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3