POLITICS
BJP को बड़ा झटका, पूर्व CM कांग्रेस में शामिल
Monday, April 17, 2023
Edit
Politics: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी में भारी उथल-पुथल मची हुई है। टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
रविवार को ही उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया था और आज उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली है। शेट्टार से पहले पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
Previous article
Next article