IPL 2023: लगातार 5 हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराया  



DC vs KKR IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2023 के 28वें मैच में 4 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2023 में ये लगातार पांच हार के बाद पहली जीत है। 

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को लगातार तीसरी हार मिली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर के अर्धशतक की बदौलत 4 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3