मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

 


IPL2023: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूरी जीत दर्ज की है। वहीं, कोलकाता को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। मुंबई पांच विकेट खोकर 14 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक (104 रन) लगाया था। वहीं, मुंबई के ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए थे। इसके बाद ईशान किशन ने 58 और सूर्यकुमार ने 43 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के योगदान के चलते मुंबई ने 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3