ACCIDENT
आंधी-बारिश के चलते पुणे में होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत
Monday, April 17, 2023
Edit
पुणे: पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के रावत किवले इलाके में सोमवार को लोहे की होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव काम शुरू किया।
घटना शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है। रावत किवले इलाके में कात्रज देहू रोड सर्विस रोड पर आंधी और बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक दुकान के पास खड़े थे। दुकान के पास में ही एक लोहे की होर्डिंग लगी थी। आंधी के चलते होर्डिंग दुकान पर गिर गई, जिससे 8 लोग होर्डिंग के नीचे दब गए थे।
Previous article
Next article