कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए लड़ रहा हूं नगर निकाय का चुनावः गणेश सोनी



सिकंदरपुर, बलियाः भारतीय जनता पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ रहे गणेश सोनी ने कहा कि वह नगर निकाय का चुनाव नगर के कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सेवा करने के बावजूद भी उनका टिकट काट दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है. 

बताया कि अब उनके लिए कार्यकर्ता ही मजबूत स्तंभ है और कार्यकर्ताओं के कहने से ही उनके सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने पिछले दो चुनावों को याद करते हुए कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी पिछले दो चुनावों में जब भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया था, उसके बावजूद भी वर्तमान में भाजपा से घोषित प्रत्याशी प्रत्याशी के द्वारा उनका विरोध करके निर्दल चुनाव लड़ा गया था और आज इनको भारतीय जनता पार्टी में टिकट मिल गया है. 

वहीं भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करना ठीक नहीं है. वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए नगर निकाय का चुनाव लड़ रहे हैं और कार्यकर्ताओं तथा नगर वासियों का उनको भरपूर सहयोग मिल रहा है.

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3