Aaj Ka Rashifal 06 May 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल

  


मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

वृष 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाए। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा।  जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। 

कर्क 

आज का दिन आपको समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। 

कर्क  

आज का दिन आपको समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके रुके हुए काम समय से पूरे होंगे। यदि कोई वाद विवाद चल रहा है , तो वह आज निपट जाएगा।  व्यवसाय में यदि मंदी से परेशान हैं तो उससे भी आज छुटकारा मिलेगा। 

कन्या 

आज का दिन पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह आपकी उम्मीद पर खरी उतरेगी।  यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। 

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंता ग्रस्त रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होग।  प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आएंगे, जिससे दोनों का रिश्ता और मजबूत होगा। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने मन में निराशाजनक विचारों को ना आने दें, नहीं तो आपका कुछ कामों से भरोसा उठ सकता है।

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याएं लेकर आने वाला है, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार के लिए मददगार साबित होगी।  यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। 

मकर 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आप यदि किसी प्रॉपर्टी को खरीदना व बेचना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। 


कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप को संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी व विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा लाभ का सौदा हाथ लग सकता है। 

मीन 

मीन राशि के व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके बनते कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने माता-पिता व गुरुजनों की सेवा करने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3