सिकन्दरपुर में जनाधिकार पार्टी ने गणेश सोनी को दिया समर्थन



सिकंदरपुर, बलिया। नगर निकाय के चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा अपनी पूरी ताकत झोंक दी गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी को जनाधिकार पार्टी ने अपना समर्थन दे दिया है। 

नगर के बीवी मैरिज हाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जनाधिकार पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष विश्राम मौर्या, मंडल महासचिव शरद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू मौर्या, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा सहित दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस दौरान पूर्व में जनाधिकार पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी रहे अशोक वर्मा ने गणेश सोनी को समर्थन देते हुए कहा कि अराजक तत्वों ने पैसे के गुमान में एक ईमानदार प्रत्याशी तथा समर्पित कार्यकर्ता को दबाने का कार्य किया है। यह पार्टी उन्हें समर्थन दे रही है तथा तन मन धन से इस चुनाव में उनको विजई बनाएगी। 

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह, सुरेश सिंह, दिलीप गौड़, लाल बचन शर्मा, दीना प्रसाद, अशोक मौर्य तथा स्वर्णकार संघ सिकंदरपुर के अध्यक्ष मदन सोनी मौजूद रहे संचालन मंजय राय ने किया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3