ढाबा पर झगड़े के बाद युवक पर चढ़ाई स्कार्पियो, युवक की मौत



Crime: गुरुवार की रात नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला ताल निवासी 28 वर्षीय विनय सिंह अपने फूफा कमल और उनके दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विनय के साथियों में से किसी ने कुल्ला कर दिया, जिसके छींटे स्कार्पियो से आए युवकों में से एक के पैर पर पड़ गए। 

इस पर वह भड़क गया तो विनय ने उसे रोका। इसके बाद विनय से विवाद शुरू हुआ। बाद में विवाद थम गया और स्कार्पियो सवार सड़क पर आ गए। विनय निकलकर आ गया। विनय आने वाले किसी भी तरह के हमले से अनजान था। 

स्कार्पियो सवार गाड़ी में बैठे। ड्राइवर ने गाड़ी बैक की और सीधे विनय पर चढ़ा दी। इसके बाद भाग गए। इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई थी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी पकड़े जाने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3