प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया संबोधित, राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात



सिकंदरपुर, बलिया। केंद्र में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल पूरा होने पर सिकंदरपुर के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा। कहा कि आप तुलना कर सकते हैं पूर्व की सरकार और मोदी सरकार की। पूर्व में रिमोट से चलने वाले प्रधानमंत्री थे। उस समय की सरकार में रोज भ्रष्टाचार होता था। दुनिया के वरिष्ठ भ्रष्ठों की सूची में भारत का नाम होता था। भारत की छवि बिगड़ती जा रही थी। उस समय लोग भारतीय कहलाने में अपमानित महसूस करते थे। पर जब भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो आप देख सकते हैं भारत विश्व पटल पर परचम लहरा रहा है। देश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर भाजपा को वोट दिया। आज लोग लोकायुक्त पर सवाल कर रहे हैं जिसको लेकर पीएम ने कहा कि जब भ्रष्टाचार नहीं होगा तो लोकायुक्त का क्या काम है। मोदी जी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया। अब दुनिया में पीएम ने भारत की एक अलग पहचान बनाई है। मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना सभी को दिया। उज्जवला योजना दिया तथा कई जनकल्याणकारी योजनाओं को दिया है। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी को देख लीजिए जब विदेशों में जाते हैं तो भारत की बेइज्जती कर आते हैं। वहीं हमारे देश के जब प्रधानमंत्री विदेशों में जाते हैं तो लोग इनको बांस कह कर बुलाते हैं। अंतर साफ है, उन्होंने कहा कि तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनानी है। 


सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने यह सिद्ध कर दिया है कि एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। हर गांव में प्रबुद्ध जन देश के विकास की चर्चा आज कर रहे हैं। मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास की बात कर रहे हैं। आज मोदी जी पूरे विश्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार देश में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए आज की जनता कटिबद्ध है। 


विधायक केतकी सिंह ने कहा कि बलिया बागियों की धरती है। लोकसभा तीसरी बार हम जितने जा रहे हैं। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक एक व्यक्ति की सेवा के लिए समर्पित है और आगे भी समर्पित रहेगी। 

कार्यक्रम के संयोजक भगवान पाठक ने कहा कि इलाके की जनता ने तय किया है कि सलेमपुर लोक सभा से रविंद्र कुशवाहा को तीसरी बार सांसद बनने से कोई रोक नहीं सकता है। आज इतनी जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा प्रदान की गई है आगे भी जारी रहेगी। 

रवि राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज विश्व की सबसे मजबूत सरकार है। इस सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। 

प्रबुद्ध जन सम्मेलन को प्रमुख रूप से सभा कुंअर, छठूराम, डॉ विजय रंजन, अखिलेश्वर सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेश सिंह, माधव प्रसाद गुप्ता, हरि भगवान चौबे, भोला सिंह,  विजय बहादुर दुबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामायण सिंह व संचालन मंजय राय ने किया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3