Aaj Ka Rashifal 28 August 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। 

वृषभ: जोखिम से धीरे-धीरे निकल रहे हैं। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। 

मिथुन:बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। 

कर्क:जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। 

सिंह: स्वास्थ्य पहले से बेहतर है लेकिन एक-आध दिन थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। 

कन्या: भावुक मन से लिया गया निर्णय परेशान करेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में तू-तू, मय-मय, संतान को लेकर के मन परेशान रहेगा। 

तुला:गृह-कला के शिकार होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा चलेगा। 

वृश्चिक: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार  बहुत अच्छा है। 

धनु:स्वास्थ्य मध्यम, कुटुम्बों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। निवेश करने से बचें। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। 

मकर:सितारों की तरह चमकेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। 

मीन: आय के नए स्त्रोत बनेंगे। पुराने स्त्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। यात्रा में लाभ होगा। शुभ-समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। 



Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3