Aaj Ka Rashifal 29 अक्टूबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष: नकारात्मक सोच पर और मानसिक चंचलता पर काबू रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ आती हुई बातों को भी छोड़ दें अन्यथा मनमुटाव बढ़ सकता है। 

वृषभ: नेत्र पीड़ा, सिर दर्द, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता थोड़ा-सा मन को विचलित करने वाली चीजे होंगी। कुछ ऐसी भी बात होगी,जो धरातल पर नहीं है, लेकिन आप उसको बढ़ा-चढ़ाकर सोचकर अपना मन खराब रखेंगे। 

मिथुन: यात्रा में कष्ट संभव है। यद्यपि की लाभकारी होगा यात्रा। आय की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। 

कर्क: स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य से भी थोड़ा होशियार रहें। कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक स्थिति थोड़ी नुकसान वाली है। 

सिंह: किसी भी तरीके की कोई मान-प्रतिष्ठा के लिए रिस्क ना लें। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म-कर्म में शुद्धता अपनाएं। 

कन्या: वाहन धीरे चलाएं। लंबी यात्रा से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी रहेगा। 

तुला: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं चल रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की स्थिति भी अच्छी नहीं चल रही है और आपस में मनमुटाव पर ध्यान दें। 

वृश्चिक: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। 

धनु: प्रेम में तू-तू, मय-मय का संकेत है। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय रहेगा। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। 

मकर: नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और स्वंय के स्वास्थ्य भी ध्यान दें। घरेलू सुख बाधित रहेगा। 

कुंभ: नए व्यापार की शुरुआत मत करिए। नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर भी मन परेशान रहेगा। 

मीन: मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि का संकेत है। अभी निवेश ना करें। प्रेम की स्थिति मध्यम, संतान की स्थिति मध्यम।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3