Aaj Ka Rashifal 31 अक्टूबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष: स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर, व्यापार अच्छा रहा है। धन का आवक बढ़ा है। निवेश अभी रोककर रखें। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ: अचानक आय में बढ़ोत्तरी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार बहुत अच्छा है। 

मिथुन: मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा है। 

कर्क: स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। शुभ समय है। 

सिंह: बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर।

कन्या: अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। 

तुला: स्वास्थ्य में सुधार, लेकिन सिर-दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अकास्मात कोई स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है, लेकिन चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। 

वृश्चिक: जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।

धनु: गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। अपनों का साथ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। 

मकर: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। इस समय भावनाओं का बिल्कुल सागर उमड़ेगा। थोड़ा-सा उसपर आप ध्यान रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। प्रेम में तू-तू, मय-मय के संकेत थोड़े हैं। काली जी को प्राणाम करते रहें। 

कुंभ: भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि, भूमि और वाहन की खरीदारी, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3