राष्ट्रीय गौरव पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न



सिकंदरपुर, बलिया। राष्ट्रीय गौरव पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन स्थानीय डाक बंगला के प्रांगण में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गौरव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण राजभर ऊर्फ विशाल राजभर रहे। मुख्य अतिथि ने मौजूद पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं तथा सदस्यों को संबोधित करते हुए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में जी जान से लग जाने की बात कही तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही। कहा कि राष्ट्रीय गौरव पार्टी हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम यादव, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, जिला अध्यक्ष राम आशीष शर्मा, राजेश कुमार, प्रिंस कुमार, पंकज यादव, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे। संचालन छठ्ठू कनौजिया ने किया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3