महिलाओं के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए कार्य कर रही है भाजपा सरकार



सिकंदरपुर, बलिया/ सन्तोष शर्मा : महिलाओं के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए जो कार्य भाजपा सरकार ने किया है, वह किसी भी सरकार ने नहीं किया। महिला उत्थान और सम्मान की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाये गए कदम आजादी के बाद से किसी भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व लिए गए निर्णयों से हजार गुना ज्यादा है। उक्त बातें स्थानीय गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में शनिवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कही।

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से शुरू हुआ यह कारवां अनवरत जारी है। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वरोजगार की दिशा में सरकार ने कई मिथक तोड़े हैं। यही नहीं देश की सबसे पंचायत में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का श्रेय भी केंद्र की मोदी सरकार को जाता है। ग्रामीण इलाकों में महिला डेस्क, महिला थाना, 1090, डायल 112 जैसी सेवाएं देकर सरकार ने महिलाओं को सशक्त बना दिया है। 

विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को गांव की पंचायत के अलावा प्रदेश व देश के विभिन्न सदनों में भेजने का पूरा जुगाड कर दिया है। अब ये महिलाएं देश और प्रदेश के विकास की पटकथा लिखेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, ई-सखी, समूह का गठन, मनरेगा में महिला मेठ जैसे रोजगार देकर महिलाओं को पुरुषों की बराबरी में खड़ा कर दिया है।

सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वर्षों से तीन तलाक जैसे अभिशाप से जूझ रही मुस्लिम बहनों को इससे निजात दिलाने का कार्य भी भाजपा सरकार ने ही किया है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने मंचाचीन सभी अतिथियों का स्वागत अंगवत्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। वहीं, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। संचालन श्वेता राय ने किया।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3