ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने से विपक्षियों में मची है खलबली



बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 21वां स्थापना दिवस पर शुक्रवार को रतसर नगर पंचायत के एक निजी मैरिज हाल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अरविन्द राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी समाप्त हो चुकी है। अखिलेश यादव प्रदेश में 80 सीटें जीतने की बात करते हैं, जबकि इस बार उन्हें एक भी सीट नहीं मिलने वाली। 

कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में सपा का सफाया होने वाला है। कहा कि जब उनके पिता ओमप्रकाश राजभर एनडीए के साथ गए हैं, तब से विपक्षियों में खलबली मची हुई है। विपक्षियों को पता है कि उनके जाने से समाजवादी पार्टी समाप्त हो चुकी है। अब पूर्वांचल में मजबूत पकड़ एनडीए की हो गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग आत्मरक्षा के लिए इंडिया का सहारा ले रहे हैं। उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। 

इसके पूर्व उन्होंने रतसर नहर बाइ पास पर स्थित महाराजा सुहेल देव की मुर्ति पर माल्यार्पण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह,.जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद तिवारी सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3