जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पटखौली का किया निरीक्षण, दिया यह निर्देश

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पटखौली का किया निरीक्षण, दिया यह निर्देश


बलिया। जिले के हनुमानगंज ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पटखौली का शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार  ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बच्चों एवं अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर के साथ ही एमडीएम रजिस्टर में पिछले तीन दिन के बच्चों की उपस्थिति जांच कर जानकारी हासिल की। और अध्यापक/अध्यापिकाओं/शिक्षा मित्रों के अलावा छात्र/छात्राओं के संख्या की जानकारी ली।

प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में दो सहायक शिक्षक और तीन शिक्षामित्र हैं। विद्यालय में आंगनवाड़ी के बच्चों को भी शामिल किया गया है। कुल मिलाकर 74 बच्चे हैं। जिसमें 42 बालिकाएं और 32 बालक हैं। निरीक्षण के दौरान कुल 30 बालिकाएं और 17 बालक उपस्थित मिले। पेयजल, समरसेबल, बालक- बालिकाओं के लिए अलग शौचालय एवं दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था है। 

हैंड वॉशिंग यूनिट और आरो प्लांट का निरीक्षण के साथ ही विद्यालय के कमरों के फर्श पर टाइल्स के साथ-साथ रसोईघर के फर्श में भी टाइल्स लगा, बच्चों को बैठने के लिए डेस्क व ब्रेन्च आदि का निरीक्षण किया। जहां स्कूल की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उनके खाने और किताबों के बारे में पूछा। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर की साफ सफाई के निर्देश दिए।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3