बलियाः फेसबुक पर तमन्चा लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
Sikanderpur, Ballia: शनिवार को थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए फेसबुक पर अवैध तमंचा लहराने व लोगों से मारपीट करने वाले 01 नफर अभियुक्त शनी यादव उर्फ सवरू पुत्र चन्द्रभान यादव सा0 हरदिया थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को मुखविर की सूचना पर एवन पब्लिक स्कूल के पास से समय लगभग सुबह 08.45 बजे गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 345/23 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 345/23 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. शनी यादव उर्फ सवरू पुत्र चन्द्रभान यादव सा0 हरदिया थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 114/23 धारा 323,504,506 भादवि थाना सिकन्दरपुर, बलिया ।
2.मु0अ0स0 219/23 धारा 147,323,504,506 भादवि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
3.मु0अ0स0 341/23 धारा 323,504,506 भादवि थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
बरामदगी-
1. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
2. उ0नि0 श्री शिवमूर्ति तिवारी, थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
3.हे0का0 दिलीप सोनकर, थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
4. का0 विकाश यादव, थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।