20 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का गुरूर, भारत ने 4 विकेट से दी मात



WC 2023: भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड ने धर्मशाला के मैदान पर 274 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 48 ओवर में 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 104 गेंदों में 95 रन की पारी बेहतरीन पारी खेली। 

उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। बता दें कि भारत ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में 20 साल बाद हराया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा (40 गेंदों में 46) और शुभमन गिल (31 गेंदों में 26) ने पहले विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप की। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3