Ballia: पिकप में लदी 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार



Ballia: सर्विलांस टीम व दुबहर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनाड़ी तिराहा से शनिवार की सुबह 11 बजे एक पिकप में लदी 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही दो तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों का नाम    

सन्तोष कुमार यादव पुत्र हरिका यादव निवासी मांझी गोड़ा थाना मांझी जिला छपरा बिहार व  राजेश कुमार यादव पुत्र जयराम यादव निवासी मांझी थाना मांझी जनपद छपरा बिहार है। मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस टीम व दुबहर थाने की पुलिस ने जनाड़ी तिराहे से पिकप में लदी 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही दो तस्कर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया गया है। 



Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3