Aaj Ka Rashifal 13 नवंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष: स्वंय के स्वास्थ्य पर जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन 1-2 दिन नौकरी-चाकरी में कोई परेशानी न हो। 

वृषभ: स्वास्थ्य मध्यम है। शत्रुओं पर दबदबा आपका कायम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत बेहतर कही जाएगी। 

मिथुन: बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। 

कर्क: भूमि और वाहन की खरीदारी पर रोक लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गृह-कला के संकेत हैं। स्वास्थ्य भी मध्यम है। 

सिंह: पराक्रम रंग लाएगा, लेकिन जो व्यापार पहले से चल रहा है, उसमें कुछ नेगेटिव एनर्जी का संचार दिख रहा है। इस बात का ध्यान रखें। अपनों के सेहत पर दें। 

कन्या: धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश करने से बचें। कुटुम्बों में अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी सही चलता रहेगा। 

तुला: ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। कभी बहुत घट जाएगा और कभी बहुत आक्रामक हो जाएंगे, तो इसमें समांजस्य बनाएं।  

वृश्चिक: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम दिखाई पड़ रहा है। धन हानि के संकेत हैं। 

धनु: आर्थिक स्थिति में समांजस्य बनाएं। कभी बहुत ज्यादा, कभी बहुत कम मन को परेशान करेगी। मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। यात्रा में कष्ट संभव है। 

मकर: नए व्यापार की शुरुआत न करें। सरकारी तंत्र से न भिड़ें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार मध्यम है। 

कुंभ: यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म में अति से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम दिख रहा है। 

मीन: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें।  वाहन धीरे चलाएं।  स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार भी मध्यम है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3