Aaj Ka Rashifal 15 नवंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष: किसी भी तरह का कोई रिस्क मत लें। स्वास्थ्य मध्यम है प्रेम-संतान पहले से काफी सुधार की ओर और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होती जा रही है। 

वृषभ: जीवन आनंददायक कटेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अद्भुत है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन: शत्रु मित्रवत होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क: स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा है। शुभ समय है बस तूतू-मैंमैं से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: घरेलू सुख बढ़-चढ़कर मिलेगा बस थोड़ी सी अनबन या कलहकारी स्थिति होगी लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है,  व्यापार  भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। 

धनु: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पति-पत्नी में थोड़ी दूरी दिखाई पड़ रही है। व्यावसायिक स्थिति थोड़ी मध्यम है। बस थोड़ी चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। अज्ञात भय सता सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: यात्रा में लाभ, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए साधन से भी पैसे आएंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ: उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3