Aaj Ka Rashifal 17 नवंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और क्रोध पर ध्यान दें। बाकी व्यापार आपका सही चलेगा। 

वृषभ: परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। 

मिथुन: जीवनसाथी के साथ के लिए अच्छा समय। प्रेम-संतान के लिए अच्छा समय। व्यापार भी अच्छा है। एक सुखद दिन। 

कर्क: शत्रुवत व्यवहार करने वाले मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा, प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। 

सिंह: भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। 

कन्या: गृहकलह के संकेत हैं यद्यपि भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार आपका सही चलेगा। 

तुला: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, सरकारी तंत्र में आपकी वाहवाही हो रही है। 

वृश्चिक: अत्यधिक बोलने पर रोक लगाएं। स्वास्थ्य लगभग ठीक है, प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार अच्छा है। निवेश करने से बचें। 

धनु: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान पहले से अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। 

मकर: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। लेकिन रुपए पैसा का आवक बना रहेगा। सरकारी तंत्र से लाभ होता रहेगा। फिर भी मन परेशान रहेगा। 

कुंभ: आय में आशातीत बढ़ोतरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, व्यावसायिक लाभ, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। 

मीन: व्यापारिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम और संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3