Aaj Ka Rashifal 25 नवंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लंबे समय से स्वास्थ्य परेशानी हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग व प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। 

वृषभ 

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं, मन अशांत रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा लाभ दिखाई नहीं देगा। सहयोगियों से विरोध का सामना करना पड़ेगा। 

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ेगी। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, सोचा हुआ कोई पुराना काम आज पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी किसी बड़े कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। 

कन्या 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी अपनी यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। 

तुला 

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू आज न करें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपका सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात सफलता का मार्ग खोलेगी। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

धनु 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा रुका हुआ धन प्राप्त होगा। 

मकर 

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। 

कुंभ 

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रह सकते हैं। 

मीन 

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3