Aaj Ka Rashifal 28 नवंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा अभी मध्यम चलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अभी भी मध्यम रहेगी। 

वृषभ : आवश्यकता के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

मिथुन : चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी अच्छा रहेगा। 

कर्क : स्वास्थ्य में सुधार, आमदनी में बढ़ोत्तरी, यात्रा में लाभ, शुभ समाचार की प्राप्ति, एक शुभ समय कहा जाएगा। 

सिंह : व्यावसायिक सफलता, कोर्ट-कचहरी में विजय, स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। 

कन्या : भाग्य साथ देगा । यात्रा का संयोग बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार बहुत अच्छा है। 

तुला : अभी भी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी ठीक है। 

वृश्चिक : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रंगीन जीवन गुजारेंगे। छुट्टी-सा महसूस करेंगे। 

धनु : स्वास्थ्य पहले से बेहतर, जीवनसाथी का समावेश आपमें हो चुका है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, लेकिन थोड़ा ध्यान रखिएगा। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। 

मकर : विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। कला प्रेमियों के लिए अच्छा समय है। जो कलाकार इत्यादि है। कवि हैं। लेखक हैं। उनके लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। 

कुंभ : लग्जरी आइटम की खरीदारी संभव है। भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव का माहौल रहेगा। 

मीन : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा है आपका, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3