Aaj Ka Rashifal 29 नवंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि : पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान की भी स्थिति बहुत मजेदार नहीं रहेगी, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। 

वृषभ राशि : आय में बढ़ोत्तरी होगी। पारिवारिक जनों में कुटुम्बों से मेल-मिलाप होगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखिएगा, नहीं तो कलह में परिवर्तित हो जाएगा। निवेश मत करिएगा।

मिथुन राशि : एक बहुत अच्छी ऊर्जा आप में रहेगी। आकर्षण रहेगा। जरूरत की वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कर्क राशि : शारीरिक निश-तेजता के शिकार होंगे। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा, लेकिन क्रोध के शिकार दिख रहे हैं। व्यापार आपका सही चलेगा। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : आय में बढ़ोत्तरी होगी। यात्रा का संयोग बनेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : राजनीतिक लाभ मिलेगा। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि : अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। 

वृश्चिक राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार भी मध्यम रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि :  आनंददायक जीवन गुजरेगा। लाइफ पार्टनर का साथ रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। शादी-विवाह तय हो सकता है। गणेशजी को प्राणाम करते रहें।

मकर राशि :  विवेक से काम लेंगे। शत्रु को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। 

कुंभ राशि : भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम, और व्यापार अच्छा रहेगा। 

मीन राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3