Aaj Ka Rashifal 30 नवंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- स्थिति ठीक है। पराक्रम रंग ला रहा है।  व्यावासायिक स्थिति सुदृढ़ होती जा रही है। तृतीय भाव का चंद्रमा यानी मिथुन राशि का चंद्रमा आपको खूब फल दे रहा है। 

वृषभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा। थोड़ा जुबान अनियंत्रित हो सकती है। ज्यादा बोलने से बचना चाहिए आपको। निवेश करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। 

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। बड़े अच्छे निर्णय ले रहे हैं आजकल आप। प्रेम का समावेश आपके अंदर हो रहा है। पढ़ने- लिखने में समय बड़ा अच्छा चलेगा। 

कर्क राशि- घरेलू सुख बढ़- चढ़कर बनेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। थोड़ा मन चिंतित रहेगा खर्च की अधिकता को लेकर। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। 

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। संतान पक्ष थोड़ा मजबूत नहीं दिख रहा है और प्रेम में स्थिति भी डामाडोल है। बाकी स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। 

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी हो रही है। आजकल शुभ बोलेंगे। अटरेक्ट करेंगे अपनी जुबान से। 

तुला राशि- बहुत दिनों बाद फिर कामदेव के प्रतिक बने हुए हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। एक ओज आप में आ गया है। बड़े डिमांडिंग व्यक्ति हो जाएंगे।  

वृश्चिक राशि- शुभ कार्यों में खर्च अधिक हो जाएगा। इससे कर्ज की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। 

धनु राशि- आय में अच्छी- खासी सुदृढ़ स्थिति हो रही है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नौकरी- चाकरी की स्थिति अच्छी हो रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान व्यापार बहुत अच्छा है। 

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति अब जाकर सुदृढ़ हुई है। भाग्य साथ देगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुगों का आर्शावाद मिलेगा। 

कुंभ राशि- भावनात्मक संबंधों में तू-तू, मैं- मैं संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं से बचें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। 

मीन राशि- यूरिन से संबंधित परेशानी हो सकती है। बचकर पार करें। विपरित लिंगी संबंधों में उंगली उठ सकती है आप के ऊपर। बाकी भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3