बलिया परिवहन विभाग को मात्र दो दिनों में हुई 7 लाख 33 हजार 912 रुपए का आय: एआरएम



बलिया: रोडवेज स्थित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार की शाम पांच बजे एआरएम अजय कुमार ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा स्नान में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 120 बसों का संचालन कर मात्र दो दिनों 7 लाख 33 हजार 912 रुपए का राजस्व की आय की है।

आपको बताते चले कि  एआरएम अजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष 26 व 27 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विभाग द्वारा 120 बसों के माध्यम से यात्रियों को उनके गणतव्य तक पहुंचा गया। उन्होंने दो दिनों 17 हजार 483 यात्रियों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया गया। 

जिससे विभाग को मात्र दो दिनों 7 लाख 33 हजार 912 रुपए का राजस्व की आय ​हुई है। उन्होंने चालको, परिचालकों और स्टाफ के कड़ी मेहनत और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विभाग की उपलब्धियों से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए जिला प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3