Ballia: लखनापार स्थित बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम



बलिया। लखनापार स्थित बजरंग स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर उदय पासवान के मार्गदर्शन में किया गया। सभी स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसएन मिश्र ने संविधान की शपथ दिलाई एवं भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा करते हुए बताया कि भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा संविधान है। इसमें भारतीयों की विभिन्नता में एकता की स्पष्ट झलक मिलती है। इसके साथ ही बताया की संविधान ने ही हमें वयस्क मताधिकार, एक व्यक्ति एक मत की शक्ति दी है। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3