TRENDING
दूल्हे के परिवार को खीर खिला भागीं दुल्हनें, जानें पूरा मामला
Friday, November 24, 2023
Edit
यूपी: हरदोई में शादी कर ससुराल आईं दो सगी बहनें शादी के दूसरे दिन ही ससुराल से भाग गईं ये दोनों बहनें दो सगे भाइयों से ब्याह कर आईं थी। दो सगे भाइयों ने दो सगी बहनों से शादी की। शादी वाली रात नई नवेली दुल्हनों ने गांव में हुए भंडारे से आई खीर परिवार के सभी को खिलाई फिर सभी अपने अपने बिस्तर पर जाकर लेट गए।
मगर परिवार को यह कहां पता था कि खीर खाकर सो जाएंगे और जब सुबह उठेंगे तो उनके घर से बहू गायब हो जाएंगी। दरअसल वो दोनों सगी बहनें जो दुल्हन बनकर आईं थी। वह शादी के दूसरे दिन ही फरार हो गई। उन्होंने परिवार को खाने के लिए दी गई खीर में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया और इसी बात का फायदा उठाकर दोनों बहनें घर मे रखा जेवर लेकर फुर्र हो गई।
Previous article
Next article