बलिया एक क्रांतिकारी धरा है, बलिया जो रास्ता तय करता है, बाद में पूरा देश उसका अनुसरण करता है: मुख्यमंत्री



Ballia: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 1.45 बजे बांसडीह विधानसभा के पिण्डहरा में लैंड हुआ। मंच पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने चांदी के धनुष-बांण व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने चेतक का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।


इसके बाद सीएम ने 129 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके बाद नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा," बलिया एक क्रांतिकारी धरा है, बलिया जो रास्ता तय करता है। बाद में पूरा देश उसका अनुसरण करता है। आज पूरे प्रदेश में कानून का राज है। जो भी बहन बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, उसका हश्र रावण और कंस के जैसा होगा। "


कहा ," बलिया संघर्ष की धरा है जो चुनौती से जूझते हुए अपना मार्ग बनाती है। विकास के दौर में बलिया लखनऊ और गाजियाबाद से पीछे नहीं रहेगा। पहले लोग विकास के लिए उधर भागते थे, अब वे लोग बलिया की तरफ आएंगे, क्योंकि वहां जलमार्ग नहीं नहीं हैं, वहां पर वाटर वे नहीं है। लेकिन बलिया एक तरफ गंगा तो दूसरी तरफ सरयू से घिरा है। इसलिए बलिया को इसका लाभ मिलेगा। सरयू और गंगा में बड़े बड़े स्टीमर चलाए जाएंगे। जिससे बलिया के लोगों का सामान पूरी दुनिया में जाएगा। बलिया के किसानों के उत्पाद पूरी दुनिया में जाएंगे। बलिया में लोग हर सीजन में आएंगे। यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। 


हम आधी आबादी के विकास के लिए कृतबद्ध हैं। आज हमने पुलिस में 30 फीसदी महिलाओं की भर्ती की है। इसके साथ ही टीचर भर्ती में भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मौका दिया जा रहा है। आगे भी हमारी सरकार आधी आबादी लिए बहुत सारी योजनाएं लाने जा रही है। 


इसके बाद सीएम ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारें में बताया। विधायक केतकी ने कहा कि महिला सम्मेलन ऐतिहासिक रहा। हजारों महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सकलदीप राजभर, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय यादव आदि ने संबोधित किया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3