गंगोत्री की धरा पर गंगोत्री के छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर समाज को दिया बड़ा संदेश



सिकंदरपुर, बलिया/ सन्तोष शर्माशिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें गंगोत्री नेशनल स्कूल व गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रुप में बांटकर छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय के प्रांगण में रंगोली बनाई गई थी। हर विद्यालय के कक्षा अध्यापक अध्यापिकाओं की देखरेख में यह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 

बच्चों ने समाज को दिया बड़ा संदेश

रंगोली प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियों को प्रांगण में उकेरा। जिसमें समाज को बड़े  संदेश दिए गए थे। आकर्षक रंगोली में चंद्रयान की रंगोली बनाकर छात्र-छात्राओं ने यह बताने का प्रयास किया कि आज पूरे विश्व में हिंदुस्तान की अलग पहचान बनी है। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सोशल मीडिया का आदी न होना, अपनी धारा को हरा भरा रखना, धूम्रपान से दूर रहना, प्रकृति हमारी संपदा आदि कलाकृतियां शामिल थी।

निर्णायक की भूमिका में थे प्रबंधक डा.नरेंद्र प्रसाद गुप्ता

बच्चों द्वारा रंगोली बना लेने के बाद निर्णायक की भूमिका में प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद गुप्ता व इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता थे। बारी-बारी से सभी रंगोलियों का अवलोकन करने के बाद उनके द्वारा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान निर्धारित किया गया। इस दौरान निर्णायक मंडल के साथ विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक भी शामिल रहे।

विजेता छात्र-छात्राओं को दिया गया शील्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र

निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान निर्धारित करने के बाद निर्णायक मंडल प्रबंधक नरेंद्र गुप्ता द्वारा विजेता ग्रुप को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विजेता ग्रुप के कक्षा अध्यापक/ अध्यापिकाओं को भी उनके द्वारा पुरस्कृत किया गया।

प्रबंधक डा. नरेंद्र गुप्ता ने बच्चों को किया संबोधित

इस दौरान अंत में प्रबंधक डा. नरेंद्र गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यही बच्चे आगे चलकर देश को अलग पहचान दिलाते हैं। उनके द्वारा बनाई गई एक से बढ़कर एक कलाकृतियों ने यह दर्शाने का प्रयास किया है कि प्रतिभा कभी किसी की मोहताज नहीं होती है। बस एक मौका चाहिए प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की। इस कार्य में विद्यालय ने अपनी माहिती भूमिका निभाई है और इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है। विद्यालय निरंतर प्रयास करेगा कि यह प्रतिभाएं आगे बढ़ती रहें।

अध्यापक/ अध्यापिकाओं सहित विद्यालय के सभी कर्मचारियों को प्रबंधक ने दी शुभकामनाएं

अंत में विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने विद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामना दिया। इस दौरान सभी को दीपावली के उपहार स्वरूप मिठाई दिया तथा भाईचारे के साथ साथ मिलजुल कर दीपावली मनाने तथा वातावरण को शुद्ध रखने का सलाह दिया।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3