Ballia: शादीशुदा प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की ली जान



Ballia: बांसडीह पुलिस द्वारा बँकवा गाँव में  हुई हत्या का सफल अनावरण कर दिया गया। हत्या कारित करने वाले 02 नफर अभियुक्त (01 पुरूष, 01 महिला) को पुलिस ने  गिरफ्तार कर सम्बन्धित मु0अ0सं0 491/23  धारा 302, 34 में जेल भेज दिया।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दिनाक 09.11.2023 को वादी सिराजुद्दीन हुसैन पुत्र अली हुसैन नि0 ग्राम बकवां थाना बांसडीह द्वारा दशरथ वर्मा के खेत में अपने पुत्र इरफान अली उर्फ पप्पू की गला रेत कर हत्या करके प्लास्टिक की बोरी से बांध कर शव फेकने के सम्बन्ध में थाना बांसडीह पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह थाना बांसडीह कोतवाली द्वारा प्रारम्भ की गयी। दौराने विवेचना संदिग्ध मोबाइल नम्बर का सीडीआर की विश्लेषण परिस्थितिजन साक्ष्य से अभियुक्तगण 1. भीम यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी यदुवंशी नगर पदमिनिया थान कृष्णगढ़, जिला आरा भोजपुर बिहार हालमुकाम 08/P/01RAILEND ROAD थाना सिरामपुर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल व दीपिका सिंह पत्नी अशोक सिंह नि0ग्राम बकवां थाना बांसडीह की संलिप्ता पायी गयी और विवेचना से नाम प्रकाश में आया। 

मृतक इरफान अली उर्फ पप्पू, दीपिका सिंह पत्नी अशोक सिंह निवासी ग्राम बंकवा के बीच आपसी सम्बन्ध था। दीपिका सिंह के पति कलकत्ता में रहकर ग्लास हिन्दूस्तान नेशनल फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। दीपिका सिंह का कलकत्ता अपने पति के पास आना जाना था। कलकत्ता में रहते हुये दीपिका सिंह का सम्बन्ध दूधिये भीम यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव से वहीं सम्बन्ध हो गया। अशोक सिंह के ड्यूटी पर चले जाने  के बाद इरफान अली उर्फ पप्पू द्वारा फोन किया जाता रहा जो भीम यादव को नागवार लगता था। जिससे वहीं पर दोनों ने इरफान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाकर दिनांक 31.10.2023 को भीम यादव के साथ कलकत्ता से बंकवा आकर रहने लगे। 

इरफान अक्सर दीपिका सिंह को फोन करता रहता था। भीम के साथ रहने के वजह से दीपिका द्वारा इरफान का मोबाइल नम्बर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया और एक हफ्ते बाद भीम दिनांक 07.11.2023 को  कलकत्ता जाने हेतु घर से निकल गया। दीपिका सिंह ने इरफान का नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाली थी हटा दी और उसी समय इरफान का फोन आया और बात करने लगी तभी भीम का भी फोन आने लगा, दीपिका द्वारा भीम का फोन रिसिव कर काफ्रेंस में बाते होने लगी और बात सुनकर भीम रास्ते से ही वापस ग्राम बंकवा आ गया और पूर्व योजना के अनुसार गांव में आकर इरफान से जरिये दूरभाष वार्ता होने लगी औऱ दिनांक 08/09.11.2023 की रात्रि में  दीपिका सिंह और भीम एक ही कमरे में सोये थे। उसी रात इरफान सीढी के रास्ते आ गया और दरवाजा खटखटाने लगा। दीपिका ने दरवाजा खोला और भीम चौकी के नीचे सो गया। जैसे ही कमरे मे इरफान अली उर्फ पप्पू  आया भीम यादव ने बगल में रखी जूट की रस्सी से इरफान अली का गला दीपिका सिंह की मदद से दबा दिया और इरफान अली बेहोश होकर जमीन पर  गिर गया तथा इरफान जिंदा न बचे इस लिये दोनों ने मिल कर गला रेत कर सिर के हिस्से को बोरी में  भरकर पास के खेत में फेंककर अभियुक्त भीम यादव  मृतक इरफान का मोबाइल व चाकू लेकर चला गया। 

तत्पश्चात घटना के बाद मृतक का सीडीआर प्राप्त की गयी । सीडीआर के विश्लेषण व परिस्थिजन्य/तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य साक्ष्यों से मृतक इरफान एवं दीपिका एवं भीम यादव के आपस में वार्ता के क्रम में दीपिका सिंह व भीम की संलिप्तता पायी गयी। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त भीम यादव की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से की गयी। जिसका बाद ट्रांजिट रिमाण्ड मानीय न्यायालय एजीजेम सिरामपुर हुगली पश्चिम बंगाल के समक्ष प्रस्तुत कर याचना किया गया जिस पर मानीय न्यायालय एजीजेम सिरामपुर हुगली पश्चिम बंगाल द्वारा 03 दिवस का रिमाण्ड स्वीकृत किया। जिससे पूछताछ करने से अभियुक्ता दीपिका सिंह की भी संलिप्ता बतायी। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने घटना को स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू , रस्सी आदि की बरामदगी सुनिश्चित की गयी है।

 हत्या में बरामदगी का विवरण 

1. हत्या में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज खून लगा चाकू

2. हत्या में प्रयुक्त 01 अदद जूट की रस्सी 

3. 02 अदद एण्ड्राइड मोबाइल

4. खून से लगा 01 अदद रेडिमेट अण्डर बीयर 

गिरफ्तार करने वालो में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह थाना बांसडीह, रोहित यादव  जसबीर सिंह सर्विलांस सेल बलिया, का0 विकास कुमार (सर्विलांस सेल बलिया )का0 धीरज मौर्या थाना बांसडीह का0 जय प्रकाश यादव थाना बांसडीह आदि रहे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3