पटाखे की जिद पर रोते-रोते सो गया मासूम, पिता ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

 


दर्दनाक। हरदोई में पिता ने अपने 7 साल के इकलौते बेटे की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। बच्चा घर के बाहर सो रहा था, तभी पिता ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा दिवाली के मौके पर पिता से पटाखे लाने की जिद कर रहा था।

पिता के मना करने पर बच्चा रोते-रोते सो गया था। इसके बाद सोमवार सुबह पिता ने गुस्से में बेटे की हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये मामला हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है। पुलिस ने बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  इस मामले में पुलिस का कहना है कि बच्चे के रोने पर पिता ने इस घटना का अंजाम दिया है।

बच्चे के दादा विश्राम का कहना है, ''बेटा जोगेंद्र खेती-किसानी करके घर चलाता है। उस पर बहुत कर्ज है। इस वजह से वो परेशान रहता है। छोटी-छोटी बात पर वो घर पर किसी पर भी हमला कर देता है। मेरे पोते को भी वो कई बार मार चुका है। बेटे की उसकी पत्नी से भी अक्सर लड़ाई होती रहती है। इसी बात से परेशान होकर वो अपने मायके चली गई थी। दिवाली की सुबह ही बेटे के साथ वापस आई थी।

शाम को बेटा जोगेंद्र अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी उसका 7 साल का बेटा अनुराग खेत पर पहुंचा। वो पटाखे की जिद करते हुए खेत पर ही रोने लगा। उसे समझाने की कोशिश की गई, मगर वो किसी की बात नहीं सुन रहा था। इसके बाद अनुराग सबके साथ वापस घर आया। फिर रोत-रोते सो गया। 7 सुबह वो सो रहा था, अचानक जोग्रेंद्र ने उस पर हमला कर दिया। उसे डंडे से पीटने लगा। इस दौरान अनुराग के सिर में चोट गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3