बारातियों ने 2 सगे भाइयों की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार



Crime: जौनपुर में बारातियों ने 2 सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या कर दी। बारात निकलने के दौरान नजदीक की फास्ट फूड की दुकान पर बाराती शराब पीने गए। इस दौरान दुकान मालिक भाइयों ने वहां शराब पीने से मना कर दिया। इसको लेकर विवाद हो गया। नशे में धुत बारातियों ने दोनों भाई को ताबड़तोड़ चाकू मारे। घटना से बारात में हड़कंप मच गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों घायल भाई अजय और अंकित प्रजापति को हॉस्पिटल ले गई। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 5 घंटे बाद एनकाउंटर में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 3 के पैर में गोली लगी है। पूरी घटना खेतासराय घटना की है।

खेतासराय में खुटहन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे बारात निकल रही थी। इसमें बाराती नाचते-गाते जा रहे थे। यहीं पर फूलचंद की फास्ट फूड की दुकान है। रात को उनके बेटे अजय (23) और अंकित (20) दुकान में बैठे हुए थे। नशे में धुत 6 बाराती फास्ट फूड की दुकान पर पहुंच गए।

वह वहां शराब पीने की तैयारी करने लगे। इसमें कुछ बराती उल्टी कर रहे थे। यह देखकर अंकित और अजय ने दुकान में शराब पीने से मना किया तो बाराती अड़ गए। जबरदस्ती करने लगे। कुछ ही देर में बात बिगड़ गई। मारपीट शुरू हो गई। 

बरातियों ने चाकू से दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। वारदात के बाद भागे आरोपी, पुलिस ने किया एनकाउंटर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि वारदात के पांच घंटे के भीतर ही पुलिस ने घटना में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3