पति को पेट्रोल छिड़क कर जलने वाली पत्नी को उम्र कैद की सजा

 


संभल। एक पत्नी ने पति को जिंदा जलाकर मार डाला था। वजह सिर्फ पति का काला रंग था। जबकि पत्नी को अपनी खूबसूरती पर घमंड था। वह बात-बात पर पति को नीचा दिखाती। कहती-तुम मेरे काबिल नहीं हो। तुमसे शादी करके जिंदगी बर्बाद हो गई। अलग होने की धमकी देती। फिर एक दिन घर में ही पेट्रोल डालकर पति को जला दिया। तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। 4 साल बाद सोमवार को कोर्ट ने इस मामले में पत्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

पूरा मामला संभल के बचैटा गांव का है। 2019 को यहां सत्यवीर सिंह की हत्या की गई। पत्नी प्रेमश्री उर्फ नन्हीं पर पति की हत्या का केस दर्ज हुआ। लंबी सुनवाई हुई। कोर्ट ने तमाम सबूतों और गवाहों के आधार पर पत्नी को दोषी पाया। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए 25 हजार का जुर्माना भी लगाया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3