घर की सफाई को लेकर हुआ झगड़ा तो पत्नी ने काटा पति का कान



दिल्ली। सुल्तानपुरी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने गुस्से में आकर पति का कान काट लिया। महिला ने अपने पति को इतना तेज काटा कि दाहिने कान का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया। इसके बाद पीड़ित पति को सर्जरी करानी पड़ी। इलाज के बाद शख्स ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया, वह 20 नवंबर की सुबह अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने गया था, तभी उसने अपनी पत्नी से घर साफ करने के लिए कहा। लेकिन जैसे ही वह घर लौटा उसकी पत्नी ने लड़ना शुरू कर दिया।




Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3