बलिया: पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव



बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव में शुक्रवार की रात गांव के बगीचे में पेड़ से रस्सी के सहारे युवक अभय सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कोप का शव लटकते हुए पाए जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम करया। पुलिस आत्महत्या मानकर घटना के वास्तविक कारणों में जूट गई है। 

जानकारी के अनुसार युवक अभय सिंह घर पर आया और बाइक लेकर बगीचे में चला गया और उसके जाने के लगभग एक घंटे बाद उसका शव जामुन के पेड़ के सहारे फंदे से लटकते हुए मिलने की जानकारी मिलते ही पुरे गांव में सनसनी फैल गई। युवक किन परस्थितियों में मौत को गले लगाया या फिर इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं पुलिस इसकी जांच में जूट गई है। 

मृत युवक की एक 12 वर्षीय पुत्री व पांच वर्ष का बेटा है। युवक कुछ वर्ष मुम्बई में प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था और वर्तमान में मुस्तफाबाद चट्टी पर गाड़ी सर्विसिंग का कार्य कर अपना आजीविका चलाता था।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3