प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने प्रेमी के दरवाजे पर खाया जहर, काट ली हाथ की नस

 


UP: हमीरपुर में एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के दरवाजे पर जहर खा लिया, उसके बाद हाथ की नस भी काट ली। कारण यह कि प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के हैलेट रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

लड़की के भाई ने उसके प्रेमी पर जहर देने देकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहरीर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले का है।

मोहल्ले में रहने वाली 17 साल की लड़की का उसके रिश्तेदार साहिल के साथ 3 साल से अफेयर चल रहा था। लड़की के भाई ने बताया, "साहिल का मेरे घर पर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। हम लोग बहन के बालिग होने के बाद उसकी शादी साहिल के साथ कराने के लिए राजी थे। लेकिन दो दिन पहले ही उसने शादी से इनकार कर दिया। जिसका मेरी बहन विरोध कर रही थी।"

 वह बहन से बात करने के बहाने से बाइक पर बैठाकर हमीरपुर अपने घर ले आया। आज सुबह हमें बताया गया कि बहन की तबीयत खराब है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर मिलते ही हम लोग हमीरपुर पहुंचे। यहां देखा कि बहन के हाथ की नस कटी हुई थी, काफी खून बह गया था। वह तड़प रही थी। बाद में यह पता चला कि उसने कोई जहरीला पदार्थ भी खाया है, जबकि मेरी बहन खुद जहर नहीं खा सकती। उसे जहर देकर हत्या करने का प्रयास किया गया है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3