Aaj Ka Rashifal 03 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल

 


मेष राशि : पारिवारिक कलह हावी होगा। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। थोड़ा रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। 

वृषभ राशि : आप अपने जो चीजों की सोच है, व्यावसायिक जो सोच है, जो आपने डिजाइन किया है। जो आपने एक चित्र बनाया है दिमाग में, उसको कार्यरूप में दें। वह समय आ चुका है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। 

मिथुन राशि : जुबान पर नियंत्रण रखें। बहुत बोलना ठीक है, लेकिन बिना सोचे-समझे बोलना उचित नहीं होगा। कुछ ऐसे शब्द और वाक्य का प्रयोग कर देंगे, जिससे आपके कुटुम्बों में हलचल मच जाएगी। निवेश में भी काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। 

कर्क राशि : स्वास्थ्य में सुधार होगा। आवश्यक चीजों की उपलब्धता रहेगी जीवन में, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम-संतान का निश्चित समावेश रहेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि : बेचैनी घबराहट मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान भी सही कहा जाएगा। व्यापार सही चलता रहेगा। थोड़ा-सा मन चिंतित रहेगा। 

कन्या राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। कुछ अच्छे समाचार भी मिलने वाले हैं। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है और व्यापार सही चलता रहेगा। 

तुला राशि : कोर्ट-कचहरी में विजय का संकेत है। राजनीतिक लाभ होगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है।

वृश्चिक राशि : यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। 

धनु राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। कोई रिस्क ना लें। किसी भी तरीके का। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान दूरी बना हुआ है। 

मकर राशि : आनंददायक जीवन गुजारेंगे। चाहे व्यापारिक स्थिति हो, नौकरी की स्थिति हो, चाहे पारिवारिक स्थिति हो या प्रेम की स्थिति हो हर मामले में एंजॉय करेंगे। 

कुंभ राशि : गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। 

मीन राशि : भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें।  पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। अच्छा होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3