Aaj Ka Rashifal 11 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों के सेहत की स्थिति अच्छी नहीं है। मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। अवसाद महसूस करेंगे। व्यापार आपका सही चलेगा। 

वृषभ राशि :  जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापार सही चलेगा। 

मिथुन राशि : शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-संतान की स्थिति ठीक कही जाएगी। 

कर्क राशि : प्रेम में कोई बड़ा तू-तू,मैं-मैं संभव है। बच्चों को लेकर के मन बहुत परेशान है। द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। मानसिक क्लेश बना रहेगा। 

सिंह राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में कुछ बड़े बवाल के समाचार की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्य भी मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। 

कन्या राशि : भाई-बहन  या मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वंय को भी नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। 

तुला राशि : मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। वाणी पर लगाम रखिए। कुछ ऐसा ना बोल जाएं कि कुछ प्रॉब्लम हो। निवेश करने से बचिए। धन हानि है।

वृश्चिक राशि : ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।  प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा।

धनु राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशानी करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि परेशान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम रहेगा। 

मकर राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेकिन कुल मिलाकर के ठीक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार भी ठीक है।

कुंभ राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। थोड़ा-सा व्यापारिक स्थिति भी ठीक-ठाक कही जाएगी। लेकिन कोर्ट-कचहरी से बचिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। 

मीन राशि : यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म में अतिवादी से बचिए। पिता का स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य स्वंय का भी ठीक नहीं चल रहा है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3