Aaj Ka Rashifal 13 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- जोखिम से धीरे-धीरे बाहर निकाल रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी रहेगी। 

वृषभ राशि- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल होती हुई दिख रही हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। 

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। 

कर्क राशि- थोड़ी अनबन सी स्थिति रहेगी। अपोजिटर भी परेशान करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी।

सिंह राशि- भावुक होकर के कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। 

कन्या राशि- ग्रह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के भी संकेत हैं तो नर्म-गर्म बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। 

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। 

वृश्चिक राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी लेकिन जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश पर भी नियंत्रण रखें। बाकि, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। थोड़ा सा स्वास्थ्य मध्यम कह सकते हैं। 

धनु राशि- आकर्षण के केंद्र हैं। प्रेम में थोड़ी दूरी है। बच्चों की सेहत को लेकर भी मन परेशान है। व्यापार अच्छा चलेगा। 

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार अच्छा रहेगा। 

कुंभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, यात्रा के योग बनेंगे। 

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृंढ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान भी अच्छा रहेगा। एक सुखद समय का निर्माण हो रहा है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3