Aaj Ka Rashifal 14 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान अच्छा है।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा नहीं दिख रहा है। 

मिथुन राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान भी आपका सही चलता रहेगा। 

कर्क राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम,संतान अच्छा है। 

सिंह राशि- भावनाओं में बहकर निर्णय मत लीजिएगा। आपस में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम,संतान मध्यम है। 

कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। रुपये,पैसे की हालत थोड़ी गड़बड़ रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। 

तुला राशि- लीक्वड़ फंड में कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। 

वृश्चिक राशि- धन-हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। आपस में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बाकी स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। 

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा। 

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथीत रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा है।

कुंभ राशि- आर्थिक मामले फलीभूत होंगे। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान बहुत बढ़िया। व्यापार भी बहुत अच्छा। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3