Aaj Ka Rashifal 15 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। यात्रा का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। 

वृषभ राशि- एक दिन और है प्रतिकूल समय। स्वास्थ्य में ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। रिस्क न लें। 

मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा।  की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम इन दिनों चल रहा है। 

कर्क राशि- शत्रु भी मित्रवत रहेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। 

सिंह राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। 

कन्या राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। 

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। लिक्विड फंड की थोड़ी कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। 

वृश्चिक राशि- धन-हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा सा पहले से बेहतर है।

धनु राशि- सुकुमारता के प्रतिक बने रहेंगे। आकर्षण के प्रतिक बने रहेंगे। जीवनसाथी से थोड़ा अनबन रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। 

मकर राशि- मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम क्योंकि सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है।

कुंभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। 

मीन राशि- राज्य शत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। घरेलू सुख बाधित होगा। जीवनसाथी से थोड़ा अनबन रहेगी। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3