Aaj Ka Rashifal 16 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि: व्यापारिक विस्तार होगा। कोर्ट-कचहरी से अच्छे समाचार मिलेंगे। शासन-सत्ता पक्ष के गलियारों में आपका नाम होगा। 

वृषभ राशि: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलेगा। 

मिथुन राशि: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य आपका मध्यम दिख रहा है। 

कर्क राशि: अच्छी  स्थिति कही जाएगी। चाहे वह नौकरी-चाकरी की हो, जीवनसाथी का, प्रेम-संतान का, स्वास्थ्य, व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया।

सिंह राशि: शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्ट्रगल के साथ जीवन में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन बहुत अच्छा हो रहा है। प्रेम-संतान पर ध्यान दें और व्यापार बहुत अच्छा है। 

कन्या राशि: भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा, नुकसान होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। 

तुला राशि: गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। 

वृश्चिक राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। प्रेम और संतान पर ध्यान दें। 

धनु राशि: धन का आवक बढ़ेगा। कुछ आपस की टीम में या कुटुम्बों में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी, व्यापार अच्छा, निवेश करने से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक तेज आप में रहेगी। ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम-संतान और व्यापार अद्भुत होगा। एक शुभ समय और शुभ दिन है। 

कुंभ राशि: मन चिंतित रहेगा। एक अज्ञात भय सताएगा। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। 

मीन राशि: रुका हुआ धन वापस मिलेगा । आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3