Aaj Ka Rashifal 18 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल
मेष राशि : मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छी स्थिति में है। व्यापार भी सही चल रहा है। बस मानसिक स्वास्थ्य पर थोड़ा-सा ध्यान दें। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृषभ राशि : कोई नए व्यापार की शुरुआत मत करिएगा। व्यापारिक स्थिति डिस्टर्बिंग होगी, लेकिन नुकसान नहीं होगा।
मिथुन राशि : मान-हानि की स्थिति बनेगी। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार मध्यम रहेगा।
कर्क राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
सिंह राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
कन्या राशि: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य डिस्टर्बेंस के साथ चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा।
तुला राशि : मन खिन्न रहेगा। प्रेम में तू-तू, मय-मय संभव है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह-कला भी संभव है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्त चाप की प्रॉब्लम हो सकती है।
धनु राशि : नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा।
मकर राशि : धन-हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। कुटु्म्बों से लड़ाई हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है।