Aaj Ka Rashifal 19 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि - आय की स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा में मज़ा नहीं आयेगा। मन डरा-डरा सा रहेगा। समाचार के माध्यम से कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। 

वृषभ राशि- कुछ अधिकारियों का प्रत्यक्ष रूप से साथ नहीं मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। पैत्रिक संपत्ति की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय मेहनत के साथ चलता रहेगा। 

मिथुन राशि - यात्रा का असफल प्रयास हो सकता है। धर्म-कर्म में भाग नहीं ले पाएंगे। कार्यो में विघ्न बाधा आयेगी। 

कर्क राशि - स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, कोई रिस्क मत लीजियेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है।

सिंह राशि - जीवनसाथी के साथ कोई बड़े अनबन का संकेत है ध्यान दीजिये या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा, स्वयं का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। 

कन्या राशि - शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। 

तुला राशि - मन परेशान रहेगा, प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों को लेकर भी मन परेशान रहेगा। लिखने-पढ़ने मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है।

वृश्चिक राशि - घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पडे़गी। माँ के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा।

धनु राशि - किसी नये व्यापार की शुरुआत न करें, अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान दूरी वाला।

मकर राशि - धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुंबो से अनबन की स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है लेकिन व्यापारिक स्थिति या तो बढ़ेगी या तो तथस्त बनी रहेगी। 

कुंभ राशि - लग्न का विश्योग ऊर्जा में उतार-चढ़ाव देगा। कुछ समय बहुत खुश रहेंगे और कुछ समय बहुत दुखी रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है।

मीन राशि - मन व्यथित रहेगा, कर्ज की स्थिति आ सकती है खर्च की अधिकता की वजह से। प्रेम में दूरी, संतान से अनबन। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3