Aaj Ka Rashifal 20 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल

 


मेष राशि : अज्ञात भय सताएगा। अनाब-सनाब खर्चे होंगे। मन भयभीत रहेगा। सिर दर्द नेत्र पीड़ा परेशान करेगा।

वृषभ राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन भावुक रहेगा। डरा हुआ रहेगा। बच्चों की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। 

मिथुन राशि : किसी नए व्यापार की शुरुआत ना करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी तंत्र से ना उलझें। स्वास्थ्य मध्यम।

कर्क राशि : मान-सम्मान पर ठेस पहुंचेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम।

कन्या राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेमी-प्रेमिकी की मुलाकात  कुछ खराब स्थिति में होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम कहा जाएगा। 

तुला राशि : शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। डिस्टर्बेंस फील करेंगे आप, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम।

वृश्चिक राशि :मन भय से ग्रसित रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। बच्चों की स्थिति बहुत ठीक नहीं है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक , प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। 

धनु राशि : घरेलू सुख बाधित होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भूमि और वाहन की खरीदारी में रुकावटे आएंगी। स्वास्थ्य मध्यम।

मकर राशि : व्यापार की शुरुआत करने से बचें। थोड़ा और काम कर लें। अपने डिजाइन पर और अपने सोच पर, प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। 

कुंभ राशि : गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन अनाब-सनाब रास्ते से पैसा आएगा, जो नुकसानदेह पहुंचाएगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है, लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। 

मीन राशि : नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बच्चों से नजदीकी होगी, लेकिन कड़वाहट रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार मध्यम है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3