Aaj Ka Rashifal 21 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल



मेष राशि- आपकी दिन-ब-दिन स्थिति सुधर रही है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी और व्यापारिक दृष्टिकोण से कुशल समय चल रहा है। 

वृषभ राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से खर्चीला समय। 

मिथुन राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नवीन स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। 

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा। कुल मिलाकर के एक शुभ समय कहा जाएगा। 

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान पहले से बेहतर, व्यापार भी अच्छा। 

कन्या राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा।

तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। 

धनु राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। प्रेम में तू तू मैं मैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम।

मकर राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सही होगी। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि संभव है। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर लेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा। 

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। 

मीन राशि- जुबान से अमृत टपकेगा। किसी भी व्यक्ति से वाणी का प्रयोग करके काम निकलवा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3