Aaj Ka Rashifal 22 दिसंबर 2023: पढ़िए दैनिक राशिफल
मेष राशि : सकारात्मक समय है। सकारात्मक दिन है। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है।
वृषभ राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द,नेत्र पीड़ा परेशान कर सकती है। प्रेम-संतान मध्यम बना रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा।
मिथुन राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है।
कर्क राशि :व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान भी अच्छा है। सुखद समय है।
सिंह राशि : यात्रा लाभकारी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार आपका सुदृढ़ तरीके से चलता रहेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।
कन्या राशि : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें।
तुला राशि : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजागार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है।
वृश्चिक राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार अच्छा है।
धनु राशि : बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मय-मय से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक चलेगा।
मकर राशि : मकर राशि की स्थिति भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह-कला के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि की स्थिति सही कही जाएगी। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार होगा।
मीन राशि : निवेश करने से बचें। अपनों का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धन-वैभव बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा है।